फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल तक किया महिला का यौन शोषण, अब शादी करने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल तक किया महिला का यौन शोषण
विज्ञापन

शामली। कस्बा जलालाबाद निवासी महिला ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर चार साल तक एक व्यक्ति पर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। आरोपी ने अब शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद निवासी महिला ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर के नाम प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पति से तलाक के बाद वह अपने मायके में रह रही है। उसके पांच साल की बेटी है। करीब चार साल पहले थानाभवन निवासी युवक फेसबुक के माध्यम से उसके संपर्क में आया और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और उसका व उसकी बेटी का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिलाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने साथ उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और उसे धमकी दी कि अगर उसने कहीं शादी की, तो वह उसके फोटो व वीडियो ससुराल वालों को दिखा देगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इसके बाद आरोपी उसका चार साल तक शोषण करता रहा। अब आरोपी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर कभी 70 हजार तो कभी तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि अब उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। उसने उससे बात की तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने डीएम से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें