संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हो गया। शिविर में विद्यार्थियों ने कलात्मक गतिविधियों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।
शिविर के अंतिम दिन छात्रों ने योग, नृत्य, संगीत, इंडोर गेम्स, आउटडोरगेम्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, एयर हॉकी, ट्रेंपोलीन आदि कलात्मक गतिविधियों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने डांस के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट, सजावट और योगासन की प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य नितिन अरविंद टंडन ने शिविर के संचालन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। स्कूल प्रबंधक राहुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हुनर को उचित अवसर मिलें तो वह सफलता में बदल जाता है।ग्रीष्मकालीन शिविर ऐसा ही प्लेटफार्म है, जहां विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।