फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कोरोना संक्रमित मिले, दो स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के सात और नए केस मिले हैं, जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला गगन विहार में 22 वर्षीय महिला, माजरा रोड पर 27 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव देवीपुरा में 22 वर्षीय युवक, गढ़ीपुख्ता में 21 व 25 वर्षीय दो युवक और 64 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। कस्बा कांधला में 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के सात नए केस मिले हैं, जबकि दो व्यक्ति ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या अब 40 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें