फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कोरोना संक्रमित मिले, दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सात लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 46 हो गई है। बुधवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव मानकपुर में 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा गांव मतनावली में 75 वर्षीय वृद्ध, गांव सल्फा मे 16 वर्षीय किशोरी व 34 वर्षीय महिला और गांव झाल में 71 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इनके अलावा दो लोगों की जांच रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजिटिव आई थी। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अलावा दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जनपद में कुल सक्रिय केस की संख्या 46 हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें