कैराना। कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधीनस्थ अमले को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम रवींद्र सिंह और एसपी अभिषेक झा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों के समक्ष कुल सात शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें अधिकतर जमीनी विवाद से संबंधित थे। मौके पर एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने निर्देशित किया कि थाना दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों को गंभीरता से लिया जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
भूमि से कब्जा हटवाने की मांग
गांव रामड़ा निवासी ब्रह्मजीत ने थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी गांव में भूमि स्थित है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। मौके पर गेहूं की फसल बोई गई है। इसके अलावा कुछ विवादित भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को भी आरोपी काट रहे हैं, जबकि यह फसल नीलाम होनी थी।
चकरोड पर कब्जे का आरोप
गांव सहपत निवासी शिवकुमार ने थाना समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके खेत पर चकरोड़ जा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी किसानों ने चकरोड पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिस कारण खेत पर जाने में उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चकरोड़ से कब्जा हटवाने की मांग की गई है।
थाना प्रभारी ने सुनी समस्याएं
थानाभवन। थाना समाधान दिवस में शनिवार को थाना थानाभवन में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार शर्मा ने जनसमस्या सुनी। थाना समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सभी प्रार्थना पत्र भूमि पैमाइश संबंधित आए। शिकायतों के निस्तारण के हल्का लेखपालों को आदेशित किया गया। संवाद