शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड पर पशु पैठ के निकट मुठभेड़ के दौरान पशु का अवैध कटान करने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कैराना रोड पर पशु पैठ के निकट अवैध कटान किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कटान कर रहे लोगों की घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पशु का मांस करीब एक क्विंटल, दो तमंचे, कारतूस, तराजू, बाट, लोहे का दाव और मिनी ट्रक बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शाहनवाज उर्फ सोनू, मुस्तकीम, नौशाद, निवासी मोहल्ला हाजीपुरा, सन्नवर, तौफीक, मोनिस निवासी तैमूरशाह और इस्लाम निवासी गुलशन नगर शामली है। मौके से बरामद पशु के मांस को गड्ढे में दबवाकर निस्तारित कराया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पशु का अवैध कटान करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार हुए हैं। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।