शामली कांवड मेले के समापन पर सडक के किनारे पडे खाली थर्माकोल के खाली गिलास
शामली। कांवड़ यात्रा के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर अलग-अलग संस्थाओं ने कांवड़ सेवा शिविर लगाए थे। शनिवार तक सभी शिविर समाप्त तो हो गए लेकिन संचालक भारी कचरा सड़क पर ही छोड़ गए। पालिका ने भी इसकी सुध नहीं ली। जबकि ये हवा के झोंकों के साथ चारों और फैल रहा है।
कांवड़ यात्रा में शहर के सहारनपुर तिराहे से लेकर कैराना नहर पुल तक दर्जनों कांवड़ शिविर लगाए गए थे। शनिवार को यात्रा समाप्त होने के बाद शिविर भी समाप्त हो गए। लेकिन शिविरों के आसपास भारी मात्रा में कचरा सड़क पर ही पड़ा रह गया। कुड़ाना बस अड्डे से आगे, कैराना रोड पर मारुति के शोरूम के बगल में सड़क किनारे काफी कूड़ा पड़ा हुआ था। शनिवार दिनभर नगर पालिका द्वारा कोई साफ-सफाई नहीं कराई गई और न ही कूड़ा उठवाया गया।
शहर में जहां भी कांवड़ शिविर लगे थे, वहां सफाई का विशेष ध्यान रखा गया था। यात्रा समाप्त हो चुकी है जहां भी कूड़ा पड़ा मिलेगा। वहां सफाई कराते हुए कूड़ा उठवाया जाएगा। - रामेंद्र सिंह यादव, ईओ नगर पालिका शामली