कैराना कोतवाली में जमा की गई थ्री नाट थ्री राइफलें।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। गणतंत्र दिवस पर थ्री नॉट थ्री की राइफल को विदाई दी जाएगी। इसके लिए कैराना कोतवाली के मालखाने में जमा 16 राइफल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि रविवार को कोतवाली में जमा थ्री नाट थ्री की सभी 16 राइफल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। ये मालखाने में जमा थीं, इनका ड्यूटी में इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इन राइफल को परेड में शामिल करने के बाद विदाई दी जाएगी।