स्वर्गीय लहरी सिंह के स्मृति दिवस पर संगोष्ठी
शामली। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय चेतना ट्रस्ट एवं अल्टीमेट ट्रूथ यूनिवर्स के तत्वावधान में लहरीपुर गांव बसाने वाले समाजसेवी स्वर्गीय लहरी सिंह कश्यप के नौवें स्मृति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
गांव लहरीपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय लहरी सिंह कश्यप और महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जी सिंह कश्यप ने लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। समाजोत्थान के सभी मुद्दों पर बंटे हुए जरूरतमंद वर्गों के समस्त नेतृत्व में संपूर्ण समन्वय कैसे सुनिश्चित किया जाए विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने मानवता, विश्व, राष्ट्र के उत्थान, समाज के वंचित वर्गों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। ट्रस्ट की महासचिव रेखा चौहान ने स्वर्गीय लहरी सिंह कश्यप के विचारों और जीवन दर्शन के अनुरूप मूर्त रूप कार्य करने के बारे में जानकारी दी। डॉ. जी सिंह कश्यप ने कहा कि देश के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए सभी नेतृत्व कर्ताओं में आपसी समन्वय की सबसे अधिक जरूरत है। तेजपाल सिंह की अध्यक्षता में समन्वय समिति गठित की गई, जिसमें करीब 50 लोगों को शामिल किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सपना कश्यप, पूर्व एमएलसी सुरेेश कश्यप, करताराम कश्यप, तेजपाल सिंह, डॉ. सुनील कुमार, अनुज कुमार, वीर सिंह ग्राम प्रधान सविता देवी, श्रवण कुमार, राजीव कुमार, शोकेंद्र कुमार, लोकेंद्र, प्रदीप, पवन सिंह, सुशील कुमार, प्रोफेसर संदीप कुमार, मोनू कुमार, जयवीर सिंह, ब्रह्म सिंह, किरण पाल, जयप्रकाश, अशोक कुमार, सर्वे, अजय मेहरा, सचिन कुमार, शंकर वानखेड़े, बालकिशन और रामेश्वर दयाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी भोपाल सिंह कश्यप ने की और संचालन विनोद ने किया।
ऊन क्षेत्र के गांव लहरीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते कश्यप समाज के लोग।- फोटो : SHAMLI