फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 14 अगस्त के मध्य होगी सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की तरफ से विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा 11 से 14 अगस्त के मध्यम सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें पहले तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को कुलपति द्वारा 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
समन्वयक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत विश्वविद्यालय सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता 11 से 14 अगस्त के मध्य होगी। इसी अवधि के मध्य सेल्फी छत पर ली जानी चाहिए। सेल्फी लेते समय वेशभूषा देशभक्ति से प्रेरित हो और उस समय तिरंगा जमीन को न छू रहा हो। तिरंगा कहीं से कटा फटा न हो। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं प्रविष्टियां अपने नाम, पिता का नाम, कक्षा और कॉलेज के नाम के साथ 6395246047 नंबर पर 14 अगस्त की सुबह 10 बजे तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय क्षेत्र के जनपद सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर व शामली के सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्त पोषित कॉलेजों के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर एचएस सिंह ने विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों से अनुुरोध किया है कि वे 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य को निर्देशित किया कि वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को कॉलेज में अवश्य कराएं और उसकी जानकारी शासन को समय से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें