झिंझाना (शामली)। देसी बंदूक के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दो दिन पहले फेसबुक पर एक युवक का फोटो वायरल हुआ था। वायरल फोटो में युवक देसी बंदूक के साथ सेल्फी लेता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने वायरल फोटो पर संज्ञान लिया गया और जांच की गई। जांच के दौरान युवक की पहचान क्षेत्र के गांव बिड़ौली सैदान के मजरा कालू का डेरा निवासी बलजिंद्र सिंह के रूप में हुई। शनिवार को आरोपी उसको गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर में रखी देसी बंदूक और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सेल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। उसे नहीं पता था कि वह पकड़ा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।