फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पृथ्वी दिवस पर होगा सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विश्व पृथ्वी दिवस पर सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त स्वत: रोजगार शामली शैलेन व्यास ने बताया कि जिले में सभी पूर्ण 67 अमृत सरोवरों पर सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके फोटो और वीडियो ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाएंगे। इस अवसर पर एक गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में संबंधित गांव के मनरेगा श्रमिकों, ग्राम रोजगार सेवक, महिला मेट, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, बीसी सखी और ग्राम पंचायत के निवासियों व जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अमृत सरोवरों पर 6 लाख सेल्फी विद अमृत सरोवर का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक अमृत सरोवरों पर कम से कम 50 संबंधित ग्रामीण अमृत सरोवर के साथ ट्विटर पर ट्वीट करते हुए, सोशल मीडिया (#SelfieWithAmritSarovar हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, उप मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री आदि के हैंडल को टैग करते हुए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लघु गोष्ठी आयोजित में जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, नदी, तालाब और वर्षाकाल में जल संचय आदि पर परिचर्चा की जाएगी। ग्रामीण संकल्प लेंगे कि उनका परिवार एक पौधा अवश्य लगाएगा और उस पौधे की देख-रेख व रख-रखाव की जिम्मेदारी उनके परिवार की होगी। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व अमृत सरोवर स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायतों में जन-जागरण, साफ-सफाई व स्वच्छता का प्रचार-प्रसार करते हुए, अमृत सरोवर के आसपास सफाई का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में अमृत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें