कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन
शामली। उप्र कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला शामली कुश्ती टीम का चयन पिंटू अखाड़े में किया गया। इसका उद्घाटन जिला कुश्ती सचिव पिंटू पहलवान ने किया। कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम में तालिब, 61 किलोग्राम में अनुराग, 65 किलोग्राम में चिंकू, 70 किलोग्राम में भारत, 74 किलोग्राम में सागर, 79 किलोग्राम में रितिक, 92 किलोग्राम में शेर अली का चयन किया गया। ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम में संजीव कुमार, 63 किलोग्राम में कमल, 72 किलोग्राम में राजन, 82 किलोग्राम में जतिन चौहान, 97 किलोग्राम में कार्तिक चयनित हुए। उन्होंने बताया कि सभी चयनित पहलवान नौ से 11 सितंबर तक जिला अलीगढ़ के जटटारी में होने वाली अंडर 23 यूपी स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल प्रदीप कुमार कोच, प्रशांत, अभिषेक पहलवान ने कराया। इस अवसर पर सतेंद्र फौजी, खलीफा, अशरफ अली, प्रमोद, सहेंद्र व सतेंद्र आदि मौजूद रहे।