फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

शामली। नगर के शहीद उद्यम सिंह स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सीनियर व जूनियर कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ सतबीर मलिक, कबड्डी कोच संजू रानी व दीपा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन देखकर उनका मंडल स्तर पर सहारनपुर में होने वाली प्रतियोगिता में चयन किया गया, जिसमें फुरकाना, रितिका, शालू, साक्षी, नेहा, खुशी, आसमां, प्रियंका, खुशी मलिक आदि शामिल है। कोच संजू रानी ने कहा कि यह खिलाड़ी पहले भी कई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके है। उन्होंने सभी से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें