फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में टीके से वंचित 17281 बच्चों का सुरक्षा चक्र टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीके न लगने से 17281 बच्चों का सुरक्षा चक्र टूट गया। पांच साल के बच्चों को होने वाले नियमित टीकाकरण को लेकर हुए सर्वे में यह सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने टीके से वंचित बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए सोमवार से विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान तीन माह तक चलेगा, जिसमें हर महीने विशेष पखवाड़े में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पांच साल तक के लगभग 1,77,350 बच्चे हैं। पांच साल तक के बच्चों को गलघोंटू, काली खांसी, टिटनस, हेपेटाइटिस, खांसी जुुकाम और खसरा से बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क टीके लगाए जाते हैं। पिछले साल कोरोना काल में नियमित टीकाकरण का कार्य बाधित हो गया था। कोरोना खत्म होने के बाद अस्पतालों में टीकाकरण शुरू हो गया था, लेकिन इसके बाद भी टीकाकरण का कार्य गति नहीं पकड़ पाया, जिस कारण काफी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान सोमवार से शुरू होकर 15 दिन तक चलेगा। यह अभियान तीन माह तक चलाया जाएगा।
फरवरी और मार्च माह में विशेष पखवाड़ा अभियान 13 तारीख से शुरू होगा। इस विशेष पखवाड़े में जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी के अलावा गांवों में एएनएम द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार से विशेष टीकाकरण पखवाड़ा अभियान शुरू होगा। इस अभियान के तहत टीकाकरण से वंचित पांच साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें