फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में दूसरी वरीयता सूची में भी खाली रह गई सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक में दूसरी वरीयता सूची में भी खाली रह गईं सीटें
विज्ञापन

शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जारी दूसरी वरीयता सूची के अंतिम दिन भी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। कम दाखिले होने के कारण कॉलेजों में काफी सीटें खाली बची है। आरके पीजी कॉलेज में एक तिहाई सीटें बची है तो वीवी पीजी कॉलेज में बीए में आधी सीटें बची हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 11 सितंबर को स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी की थी। इस वरीयता सूची में सम्मलित विद्यार्थियों को दाखिले 12 सितंबर से शुरू हुए थे। बुधवार को इस वरीयता सूची से दाखिले का अंतिम दिन था। अंतिम दिन दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ होने की उम्मीद थी, लेकिन कम संख्या में ही विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। आरके पीजी कॉलेज शामली में बुधवार को बीएससी कृषि में 10, बीएससी गणित में आठ, बीएससी बायो में सात दाखिले हुए। सेल्फ फाइनेंस में बीएससी कृषि में दो और बीकॉम में छह दाखिले हुए। वीवी पीजी कॉलेज शामली में बुधवार को बीए में 84 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया जबकि बीकॉम में छह विद्यार्थियों के दाखिले हुए। दूसरी वरीयता सूची के बाद डिग्री कॉलेजों में काफी सीटें रिक्त रह गई है। अब तीसरी वरीयता सूची में कॉलेजों को सीटें भरने की उम्मीद है। तीसरी वरीयता सूची 16 सितंबर को जारी होगी। इस सूची के आधार पर 19 सितंबर तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन

दूसरी वरीयता सूची के बाद दाखिले व सीटों की स्थिति
आरके पीजी कॉलेज शामली
पाठयक्रम - कुल सीट - दाखिले - रिक्त सीट
बीएससी कृषि - 160 - 106 - 54
बीएससी गणित - 160 - 110 - 50
बीएससी बायो - 160 - 110 - 50
सेल्फ फाइनेंस:
बीएससी कृषि - 80 - 13 - 67
बीकॉम - 160 - 53 - 107
वीवी पीजी कॉलेज शामली
बीए - 533 - 84 - 449
बीकॉम - 160 - 25 - 135
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें