शामली। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह दौरे के बाद जिले में फिर से माॅडल बस स्टेशन और कार्यशाला निर्माण के लिए भूमि तलाश का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी एक सप्ताह के अंदर भूमि तलाश कर प्रस्ताव भेजेंगे। । डीएम रविंद्र सिंह ने निगम के सहारनपुर आरएम योगेंद्र प्रताप सिह, एसडीएम सदर, नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों और एआरएम की संयुक्त बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारी देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
शामली में दिल्ली रोड पर नगर पालिका परिषद की किराए की भूमि में पिछले 42 साल से यूपी रोडवेज का बस अड्डा चल रहा है। कम भूमि होने से निगम की बसों सड़कों पर खड़ा करना पड़ रहा है,जिसके कारण यात्रियों को भी परेशानी होती है। डेढ़ साल पूर्व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शामली मे रोडवेज बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया था। मंत्री ने माॅडल बस अड्डा बनाने के नई भूमि तलाश करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने जिले के हाईवे के बाईपास पर भूमि की तलाश की । जिला प्रशासन को निशुल्क भूमि उपलब्ध नहीं होे पाई थी।
शासन ने भूमि खरीदने के लिए इंकार करते हुए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे। हाल ही में 18 जनवरी को उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शामली मे नवीन मुख्यालय गोहरनी गांव के जंगल में एआरटीओ कार्यालय का शुभारंभ किया था। इस दौरान उन्होंने शामली यूपी रोडवेज के माडल बस अड्डे और निगम की कार्याशाला के लिए भूमि तलाश करने के लिए डीएम-एसपी और भाजपा नेताओ के साथ बैठक लेकर मंथन किया था।जल्द भूमि तलाश करने को कहा था। डीएम रविंद्र सिंह ने नगर पालिका परिषद की नजूल की भूमि के मौजूदा स्थिति के संबंध में शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
एसडीएम सदर विनय भदौरिया व एआरएम अनिल कुमार शुक्ला को निर्देश दिए कि दोनों अधिकारी जिले के हाईवे पर एक सप्ताह मे सरकारी भूमि तलाश करके अवगत कराए ,ताकि भूमि संबंधी निस्तारण किया जा सके और जल्द बस अड्डे का निर्माण शुरू हो।
एक सप्ताह में निगम के माॅडल बस अड्डा और कार्यशाला की भूमि का निस्तारण हो जाएगा। जल्द ही निगम मुख्यालय को जिला प्रशासन प्रस्ताव बनाकर भेजेगा। जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
- संतोष कुमार सिंह, एडीएम शामली
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद