फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हॉट स्पॉट क्षेत्र का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने हॉट स्पॉट क्षेत्र का जायजा लिया
विज्ञापन

कैराना। सराफा बाजार निवासी युवक पट्टों वाला बाजार में दुकान करता है। युवक को बुखार व खांसी होने के चलते 25 जून को बेगमपुरा बाजार में अपने चाचा के मेडिकल स्टोर पर जाकर अपना सैंपल दिया था। शनिवार को युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड-19 अस्पताल भेज दिया। रात में ही प्रशासन ने शामली स्टैंड से लेकर बेगमपुरा बाजार व चौक बाजार में बल्लियां लगाकर 72 घंटे के लिए सील कर दिया। रविवार सुबह एसडीएम देवेंद्र सिंह ने पॉजिटिव मिले युवक के निवास वाले क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया और सराफा बाजार के एक हिस्से को तीन साइड से बल्लियां लगाकर सील कराया तथा युवक की दुकान वाले पट्टों वाला बाजार के भी एक हिस्से को सील करके हॉटस्पॉट क्षेत्र बना दिया। इससे पहले तीनों स्थानों पर नगर पालिका द्वारा सैनिटाइज कराया गया। कस्बे में मोहल्ला आलकला गुली, अफगानान, पीरजादगान, टीचर कालोनी पहले से ही हॉटस्पॉट क्षेत्र बने हैं। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि सील वाले क्षेत्रों में होम डिलिवरी की सुविधा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें