फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी महामारी को लेकर एसडीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। लंपी वायरस की रोकथाम के लिए एसडीएम निकिता शर्मा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण व रोकथाम को किए गए उपायों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पशुपालन विभाग के चिकित्सकों व कर्मचारियों की शिकायत मिल रही हैं। उन्होंने ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी से टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी मांगी। वहीं, रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक में पशु चिकित्सकों की कमी है। कई केंद्रों पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, फार्मासिस्ट व ड्रेसर से ही काम चलाया जा रहा है। लंपी वायरस की रोकथाम के लिए तीन टीमें ब्लॉक में टीकाकरण कर रही हैं। अब तक करीब पांच हजार मवेशियों में वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पांच हजार वैक्सीन और मिल गई हैं। क्षेत्र में लंपी वायरस से करीब पांच फीसदी मवेशियों की मौत हुई है। बीमारी का प्रकोप घट रहा है टीमें लगातार वैक्सीनेशन कर रही हैं। बैठक में फार्मासिस्ट ओमपाल भी मौजूद रहे। लंपी वायरस के संबंध में ब्लॉक पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पशुओं में लक्षण दिखते हैं उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखें तथा सफाई पर विशेष ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें