फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पहुंची नाई नंगला, जल निकासी की समस्या का कराया समाधान

विज्ञापन
ऊन तहसील क्षेत्र के नाई नंगला गांव में जलभराव की शिकायत पर पहुंची एसडीएम निकिता शर्मा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। तहसील क्षेत्र के गांव नाई नंगला जाटान में दलित बस्ती में जलभराव का समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने पर एसडीएम मौके पर पहुंचीं तथा समस्या का समाधान कराया। जिससे बस्ती के लोगों ने राहत महसूस की है।।
गांव की दलित बस्ती के लोग लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। इसकी शिकायत एसडीएम से ग्रामीणों ने की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसका समाचार अमर उजाला के सोमवार के अंक में प्रकाशित होने पर एसडीएम निकिता शर्मा गांव पहुंचीं तथा ग्रामीणों की समस्या सुनी। इसके बाद बीडीओ प्रवीण कुमार को नाली की खोदाई कराने का आदेश दिया। जिस पर तत्काल मौके पर जेसीबी बुलाकर नाली की खोदाई कराकर निकासी की समस्या का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नाली की खोदाई कराकर खाद के गड्ढों की भूमि में निकासी कराई गई है। वहीं, दूसरी ओर निकासी वाली भूमि को कुछ लोगों ने निजी बताया तथा प्रशासन पर जबरन उसमें पानी निकालने का आरोप लगाया। वहीं, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा का कहना है कि नाई नंगला के जलभराव की समस्या का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें