झिंझाना सीएचसी पर औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ऊन विजय शंकर
शामली, झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम ऊन विजय शंकर मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो चिकित्सक ड्यूटी से नदारद मिले। एसडीएम ने आई फ्लू को लेकर मरीजों को सावधानी बरतने एवं उपचार के लिए जागरूक करने के लिए निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एसडीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, जरनल वार्ड व महिला प्रसव एवं डिलवरी वार्ड सहित सभी को चेक किया। उसके बाद एटीएम हेल्थ मशीन को खुद का चेकअप करा कर चेक किया। वहीं आपातकालीन वार्ड में दो चिकित्सक नदारद मिले। एसडीएम द्वारा अस्पताल में उपचार पाने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। आई फ्लू के मरीजों के विषय में पूछताछ की और पर्याप्त मात्रा में हाइड्रो है या नहीं स्टाक की जानकारी की।
एसडीएम ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले हैं। जिनकी कार्यवाही हेतु रिपोर्ट भेजी जा रही है। अस्पताल में सफाई की व्यवस्था एवं हेल्प डेस्क बनाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं।