फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सभासदों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। नए वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर शुक्रवार को कैराना नगर पालिका सभागार में एसडीएम संदीप कुमार व पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने नगर के वार्ड सभासदों की बैठक ली। एसडीएम ने सभी सभासदों को कोरोना के प्रति अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नगर के सभी वार्डों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए चलाए जा रहे कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। वहीं पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने भी सभी वार्डों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा लोगों को मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें