ध्वजारोहण के साथ स्काउट गाइड शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ध्वजारोहण कर सलामी दी गई।
कॉलेज में सोमवार को आयोजित सीनियर छात्राओं के शिविर में प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्राओं व शिक्षिकाओं ने ध्वज को सलामी दी। शिविर का संचालन स्काउट गाइड सुरेश कुमार व गीता रानी ने किया गया। कैंप का निरीक्षण कॉलेज के प्रबंधक मुनीष संगल ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्काउट गाइड एक अनुशासित संस्थान है। छात्राओें को अनुशासन और सेवा भाव में रहकर सहायता करने की प्रेरणा जागृत करती है। प्रधानाचार्या ने सभी गाइड का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सहयोग की भावना के साथ सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर पारुल मलिक, मीनू गोयल, रीना, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे।