शामली के तेज धूप व उमस भरी गर्मी से बचाव को पकडे से मुंह लपेटकर अपने बच्चे के साथ जाती महिला।
- फोटो : SHAMLI
चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई मुश्किलें
शामली। जनपद में चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। सुबह से ही तेज धूप खिली थी।
जून के महीने में मौसम का उतार चढ़ाव चल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज गर्मी। बुधवार को भी मौसम गर्म रहा। सुबह को ही तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। दोपहर में गर्मी पूरे चरम पर थी। झुलसाने वाली गर्मी से लोग पसीना-पसीना रहे। हवा न चलने से सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से बचने के लिए कोई सिर पर कपड़ा बांधकर निकला तो कोई मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। गर्मी के कारण दोपहर में बाजार में भी आवाजाही कम हो गई थी, जिस कारण बाजार सूने पड़े रहे।