फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवक के फरार होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव के लिए करीब 10 दिन से यूपी-हरियाणा सीमा को सील करते हुए यमुना पुल पर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा की तरफ से स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया। स्कूटी एक गत्ते की पेटी रखी थी, जिसमें शराब होने की संभावना पर महिला कांस्टेबल मोनिका ने स्कूटी को रोककर जांच की बात कही तो युवक स्कूटी लेकर कैराना की तरफ फरार हो गया। उस समय वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की तत्परता नहीं दिखाई, जिस कारण युवक फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा यमुना पुल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कोतवाल ने मामले रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले की उच्चाधिकारियो को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें