मोहर्रम पर भी खुले रहे चौसाना क्षेत्र के स्कूल
चौसाना। मोहर्रम पर सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी चौसाना क्षेत्र के ज्यादातर निजी स्कूल खुले रहे। करीब दो बजे स्कूलों से छुट्टी होने के बाद सड़कों पर बच्चों को रैला अपने घरों को जाते दिखा।
मोहर्रम पर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी, जिस पर सभी सरकारी कार्यालय व सरकारी और निजी स्कूल भी बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन चौसाना क्षेत्र में स्थित लगभग सभी निजी स्कूल खुले रहे। बच्चों ने स्कूल पहुंचकर अध्ययन कार्य किया। मंगलवार की दोपहर को करीब दो बजे छुट्टी होने पर स्कूली बच्चों को रैला सड़कों पर आते जाते दिखा। दूसरी ओर, स्कूली बस भी सड़कों पर दौड़ती रही, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली। चौसाना में निजी स्कूल संचालक खुलेआम सरकारी आदेशों का माखौल उड़ाते दिखे। इस संबंध में बीएसए राहुल मिश्रा का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।