फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र 16 तक बंद, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मौजूदा समय में शीत लहर के मद्देनजर आगामी 16 जनवरी तक जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम जसजीत कौर ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के तहत संचालित सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम जसजीत कौर ने स्पष्ट किया है कि अवकाश की अवधि में ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य संचालित किया जाएगा। पुष्टाहार का वितरण डोर-टू-डोर किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस अवधि में विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्र- छात्राओं को विद्यालयों में वैक्सीनेशन कैंप लगवाकर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें