फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने की आर्थिक सहायता की मांग

विज्ञापन
कैराना सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को ज्ञापन देते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्कूल संचालकों ने की आर्थिक सहायता की मांग
विज्ञापन

शामली, कैराना। क्षेत्र के विद्यालयों के संचालकों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा इकाई कैराना के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार धीमान के नेतृत्व में स्कूल संचालक सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के आवास पर पहुंचे। स्कूल संचालकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण मार्च से सभी विद्यालय बंद चल रहे हैं। जिस कारण विद्यालय किसी भी तरह की शुल्क प्राप्ति नहीं कर पा रहे हैं। इससे विद्यालय संचालकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार धीमान ने बताया कि सात माह से सभी स्कूल बंद हैं और स्कूलों के बिजली, चपरासी, बिल्डिंग का किराया खर्च जारी हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नियमित रूप से विद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान की जाए तथा सभी स्कूल संचालकों की आर्थिक सहायता भी की जाए। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने उन्हें समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें