जलालाबाद। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र की ओर से आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर सतेंद्र कुमार जैन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसकेे अलावा जेके जैन मुख्य परामर्शदाता, धनप्रकाश जैन सलाहकार, तरुण जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश जैन उपाध्यक्ष, सुभाष चंद जैन महामंत्री, सुशील कुमार जैन मंत्री, मुकेश जैन उपमंत्री, सतेंद्र जैन कोषाध्यक्ष, प्रदीप जैन ऑडिटर, उमेश जैन समन्वय समिति, नरेंद्र कुमार जैन जनसेवा समिति, सुभाष चंद जैन साधु सेवा समिति चुने गए। संदीप जैन व भूपेंद्र जैन सदस्य चुने गए।