फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सराफ दंपती का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सड़क दुर्घटना में मारे गए सराफ दंपती के शव पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार सुबह घर लाए गए। इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी सराफा व्यापारी संजय वर्मा अपनी पत्नी ऊषा के साथ बाइक पर शनिवार देर शाम मुजफ्फरनगर से शामली लौट रहे थे। रास्ते में जिला मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र में गांव धौलरा के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई थी। दंपती उस समय मुजफ्फरनगर जेल में बंद अपने बेटे विशाल से मिलाई करके शामली आ रहे थे। पुलिस ने पिछले महीने 23 सितंबर को मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी सराफा गौतम वर्मा से करीब तीन किलो चांदी लूटने के आरोप में विशाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तब से विशाल जेल में बंद है। परिजन उसकी जमानत कराने की कोशिश में लगे हैं। इसी मामले में शनिवार को विशाल के माता-पिता मुजफ्फरनगर गए थे। दंपती की मौत के बाद मोहल्ले में शोक छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव शामली स्थित उनके आवास पर लाए गए। यहां गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें