कैराना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के निर्देश एवं कॉलेज प्रबंधक की मांग पर सोमवार को कैराना नगर पालिका कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। प्राचार्य डॉ चमन लाल ने बताया कि उनके कालेज में दो सेंटर लगे हुए हैं। पहली पाली में कोई परीक्षा नहीं है। दूसरी पाली सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक 19 छात्र-छात्राएं तथा तीसरी पाली ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक 142 छात्र शामिल होंगे।