कैराना। कस्बा कैराना की पांच और कैराना देेहात की एक मस्जिद को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज कराया है। इन मस्जिदों में गैर प्रांतों से आने वाले 56 लोग ठहरे थे। इनमें से दो मस्जिदों के ठहरे 14 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को शामली रोड स्थित गोल्ड किड्ज पब्लिक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया था। जबकि बाकी 42 लोग चार मस्जिदों में क्वारंटीन किए गए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी छह मस्जिदों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे की जिन छह मस्जिदों में गैर प्रांतों के लोग ठहरे थे, उन मस्जिदों को सैनिटाइज कराया गया है।