फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के निर्देश पर वार्डों में किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर पंचायत कार्यालय पर दो दिन पूर्व आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कोरोना महामारी को लेकर बैठक बुलाई थी। जिसमें वार्ड सभासदों ने बताया था कि नगर पंचायत नगर में टैंक से स्प्रे के माध्यम से सैनिटाइजेशन का काम कर रही है। ऐसे में संकरी गलियों में सैनिटाइजेशन नहीं हो पा रहा है। जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री ने तत्काल नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को वार्ड के कर्मचारियों को अलग-अलग स्प्रे मशीन देने के निर्देश दिए। रविवार को नगर पंचायत कर्मचारियों को प्रत्येक वार्ड के आधार पर स्प्रे मशीन दी गई । जिससे छोटी संकरी गलियों में भी स्प्रे के माध्यम से सैनिटाइजेशन का काम किया जा सके। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, वार्ड सभासद, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें