फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे रेत के ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों से सड़कें हो रहीं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

अधिकतर रेत के ओवरलोड वाहनों पर नहीं हैं नंबर प्लेट
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। क्षेत्र की सड़कों पर रेत के ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। रेत के स्टॉक से बेरोकटोक चलने वाले वाहनों से सड़कों की दिनोंदिन हालत बदतर होती जा रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है।
बरसात के चलते 30 सितंबर तक यमुना खादर क्षेत्र में आवंटित वैध रेत खनन पट्टों पर खनन प्रतिबंध है। इससे पहले ही खनन ठेकेदारों की ओर से खुरगान रोड स्थित गांव मलकपुर के समीप रेत के स्टॉक लगाए गए हैं। जहां से परिवहन नियमों की अनदेखी कर ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। रेत के ओवरलोड वाहन क्षेत्र की सड़कों पर दिन-रात सरपट दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके अतिरिक्त रेत के ओवरलोड वाहनों से उड़ती रेत और धूल ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई है। वहीं, सड़कों की हालत भी दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही हैं। सड़कों में गड्ढे बन रहे हैं। ये हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद परिवहन विभाग या फिर प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन
पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु तमाम अभियान चलाए जाते हैं। इसके तहत कार्रवाई भी की जाती है। रेत स्टॉक से बेरोकटोक दौड़ने वाले वाहन बिना नंबर प्लेट नजर आते हैं। इन पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। वाहनों में रेत ऊपर तक भरी रहती है। ओवरलोडिंग के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि रेत के बिना नंबर प्लेट चल रहे ओवरलोड वाहनों से यदि कोई हादसा हुआ, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
कोट
यदि सड़कों पर किसी भी तरह का ओवरलोड वाहन मिलता है तो अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-रोहित राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें