शामली में धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली (ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित कराए जाने की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दस दिन से चला आ रहा बेमियादी धरना जारी रहा। संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 17 सितंबर को लखनऊ कूच करेंगे। इस मौके पर फईम अहमद, डॉक्टर हुमायुं खान, डॉक्टर शौर्य मलिक, डॉक्टर अनुज मलिक, अंकित कुमार, डॉक्टर मनोरमा गोपाल आदि रहे।