शामली स्कॉटिश स्कूल होनहार छात्रों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्या।
- फोटो : SHAMLI
हेकाथन कंपटीशन में सक्षम ने पाया प्रथम पुरस्कार
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के छात्र सक्षम मलिक ने वेबसाइट बिल्डर के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए हेकाथन प्रतियोगिता में 2020 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल में प्रबंधन समिति ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि स्कूल के एटीएल लैब के प्रभारी आयुष वर्मा के दिशा निर्देशन में कक्षा 11 के छात्र सक्षम मलिक और कक्षा आठ के फरहान अनवर ने दो दिन पहले गीता यूनिवर्सिटी पानीपत (हरियाणा) में उसकी नवाचार और उद्यमिता डेवलपमेंट सेल के तत्वावधान में गीता जूनियर हेकाथन कंपटीशन 2022 में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में सक्षम मलिक ने अपनी बनाई हुई एप्लीकेशन के आधार पर वेबसाइट बिल्डर का खिताब अपने नाम किया। छात्र को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। फरहान अनवर की बनाई हुई पीपीटी भी सराही गई।
स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग, रितेश गर्ग और प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने सक्षम मलिक को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।