फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस की लापरवाही से गई साजो की जान

Thu, 22 Aug 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना में अपनी की मां की हत्या का आरोपी  सोबान । संवाद
विज्ञापन
शामली। पड़ोसियों के दरवाजे पर तोड़फोड़ करने और कारों पर पत्थर मारने में मंगलवार रात में लोगों की सूचना पर पुलिस सोबान को पकड़कर चौकी ले गई थी और हवालात में बंद कर दिया था। हवालात में जब उसने अजीब हरकतें की तो पुलिस को पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। एक घंटे बाद उसे चौकी से छोड़ दिया गया। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां साजो की हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि अगर रात में पुलिस उसे न छोड़ती तो शायद महिला की हत्या होने से बच सकती थी। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी को छोड़ने के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पूरा परिवार करता है कपड़े का कारोबार
मां की हत्या करने वाला सोबान शादीशुदा है। पिता अय्यूब कपड़े की फेरी लगाता है। उसके सात पुत्री व तीन पुत्री है। इनमें दो पुत्र व तीन पुत्रियां अविवाहित है। आरोपी सोबान पांचवें नंबर का है। उसके पत्नी व एक छोटी पुत्री है। ग्रामीणों के अनुसार अय्यूब के सभी पुत्र बंगलुरू में रहते हैं और वहां पर कपड़े का कारोबार करते हैं। सोबान भी उनके साथ ही काम करता था, लेकिन बीमार होने पर कुछ दिन पहले वह गांव में आ गया था। कुछ समय के लिए उसने राज मिस्त्री का काम भी किया। पिछले चार-पांच दिन से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद से वह इस तरह की हरकतें कर रहा था। आरोपी की पत्नी नफीसा ने बताया कि सोबान पिछले तीन चार दिन से बेवजह मां और परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ा कर रहा था। उसने बताया रात को वह और उसका पति एक कमरे में थे जबकि मां दूसरे कमरे में और पिता अय्यूब तीसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान सोबान ने उठकर अपनी मां साजो की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
11 दिन में रिश्तों के तीन कत्ल
- 10 अगस्त की रात को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा में इसराइल ने दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी नरगिस की गला काटकर हत्या की।
- 12 अगस्त को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर विकास उर्फ चीनू ने अपने पिता बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य खजांची विनोद गुप्ता की सिर पर प्लाश से कई वार कर हत्या की।
विज्ञापन

- 21 अगस्त की रात को चौसाना में सोबान ने अपनी मां साजो की फावड़े से काटकर हत्या की।
दो माह में बेटों द्वारा फावड़े से काटने की दूसरी घटना
चौसाना के गांव बल्ला माजरा में दो माह पहले 11 जून को 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने पिता फजलू रहमान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। उस समय दोनों बाग में किसी काम से गए थे। वहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय आरोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था।

चौसाना में अपनी की मां की हत्या का आरोपी  सोबान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें