प्राथमिक विद्यालय में की तोड़फोड़
बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव भंदौड़ा के प्राथमिक विद्यालय शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करते हुए रसोई से कीमती सामान चोरी कर लिया है। शनिवार रात को भंदौड़ा में शरारती तत्वों ने विद्यालय के प्रांगण में लगाई गई टंकी की टोटियों को तोड़ दिया। साथ ही विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर लिया। शरारती तत्वों ने प्रधानाचार्य के कार्यालय को भी निशाना बनाते हुए कार्यालय जंगले को भी उखाड़ दिया। रविवार को प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को ग्रामीणों ने सूचना दी। प्रधानाध्यापक थानाध्यक्ष बाबरी को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष नेमचंद ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।