फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद भी साबिर नहीं आया सामने, संदेह बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए व एटीएस ने कांधला निवासी साबिर व उसके बेटे साकिर से दो दिन पहले की थी पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। एनआईए व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान उठाए गया दुकानदार शुक्रवार भी लोगों के सामने नहीं आया। हालांकि परिजनों का दावा है कि बुधवार देर रात उसे छोड़ दिया था।
एनआईए व एटीएस ने बीती बुधवार दोपहर नायब तहसीलदार व पुलिस के साथ मोहल्ला दरबार कलां स्थित साबिर की परचून की दुकान की तलाशी ली थी। इस दौरान टीम लगातार नीले बोरे के बारे में पूछताछ करती रही। टीम साबिर व उसके पुत्र साकिर को कोतवाली ले गई थी। टीम ने एक अन्य युवक को भी उठाया था। बुधवार शाम को साकिर व दूसरे युवक को छोड़ दिया था। वहीं, साबिर को साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को परचून की दुकान पर बैठे साबिर के छोटे पुत्र फैसल ने बताया था कि टीम ने उसके पिता साबिर को रात में ही छोड़ दिया था। हालांकि वह शुक्रवार शाम तक सामने नहीं आया। शुक्रवार को भी साबिर के पुत्र फैसल ने केवल इतना कहा कि उसके पिता आज भी दुकान पर नहीं आए और वो कहां हैं यह नहीं जानता। जिस कारण मामला संदेहास्पद बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें