फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी की उड़ती रही अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक की गिरफ्तारी की अफवाह उड़ती रही
विज्ञापन

कैराना। कैराना विधायक नाहिद हसन की नोएडा में गिरफ्तारी की अफवाह उड़ती रही। एसपी ने नाहिद हसन की गिरफ्तारी की खबर को निराधार बताया है।
कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट से धारा 82 की अनुमति लेकर कस्बे में सोमवार को मुनादी कराई थी। उनके आवास पर कोर्ट के आदेश की जानकारी का नोटिस चस्पा कर दिया था। पूरे कस्बे में ये चर्चाओं का विषय बना था। मंगलवार सुबह कस्बे में नाहिद हसन की नोएडा में गिरफ्तारी की अफवाह उड़ती रही। लोग एक दूसरे से इसकी सच्चाई पूछते रहे। लोग भी इसकी सच्चाई का पता करने को एसपी को फोन करते रहे। एसपी अजय कुमार ने बताया कि ये केवल अफवाह है। उन्होंने विधायक की गिरफ्तारी से साफ मना किया। कहा कि गिरफ्तारी होने पर पुलिस खुद इसकी जानकारी देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें