शामली। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के चार संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच में किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई।
बुधवार को दो और मरीजों के संदिग्ध लक्षण मिलने पर नमूने लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क है। जिला अस्पताल में मंगलवार से स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच शुरू की गई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि चारों मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को दो और मरीजों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इन नमूनों की जांच की जाएगी।