फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी में खुल रहा कार्यालय, फिर भी लक्ष्य से दूर परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
एकमुश्त योजना के तहत 85.40 लाख रुपये बकाया टैक्स हुआ जमा
विज्ञापन

व्यावसायिक वाहनों के बकाया टैक्स पर पेनाल्टी की शत-प्रतिशत दी जा रही छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शासन की तरफ से परिवहन विभाग की एकमुश्त योजना को लेकर छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोला जा रहा है। इसके बाद भी विभाग लक्ष्य से पिछड़ रहा है। करीब पौने तीन माह से योजना चल रही है। जिले में व्यावसायिक वाहनों पर करीब चार करोड़ 94 लाख रुपये बकाया टैक्स में से अब तक 85.40 लाख रुपये ही जमा हो पाए हैं। योजना की अंतिम तिथि 26 सितंबर है।
शासन ने एक अप्रैल 2020 से पूर्व पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों पर बकाया टैक्स जमा करने पर शत प्रतिशत पेनाल्टी की छूट देने की एकमुश्त योजना 27 जून से तीन माह के लिए चलाई गई है। जिले में 2428 वाहनों पर चार करोड़ 94 लाख रुयये टैक्स बकाया था। योजना शुरू हुए पौने तीन माह बीत चुके हैं और अंतिम तिथि में सिर्फ एक सप्ताह बचा है। शासन की तरफ से शत-प्रतिशत बकाया टैक्स वसूली पर जोर दिया जा रहा है। इस योजना को लेकर रविवार एआरटीओ कार्यालय खुल रहा है, लेकिन विभाग लक्ष्य से बहुत दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि रविवार को वाहन मालिकों को बकाया टैक्स जमा कर एकमुश्त योजना का लाभ देने के लिए कार्यालय खुला रहा। आठ वाहन मालिकों ने बकाया टैक्स जमा कराया है। अब तक इस योजना के तहत 657 वाहन मालिकों ने पंजीकरण कराया। जिनमें 628 ने लगभग 85 लाख 40 हजार रुपये जमा कराए हैं। उन्होंने वाहन मालिकों से कहा कि वे इस योजना के तहत अपने वाहन पर बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में शत-प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें