फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शौकीन के खाते में मिले 200 रुपये, विदेशी फंडिंग से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली के फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिश, नहीं लग सकी सफलता हाथ
विज्ञापन

- दोनों आरोपियों के फेसबुक खाते की भी जांच में जुटी पुलिस, इस्लाम के संबंध में आरोपियों ने फेसबुक पर डाली हुई है कुछ पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। थाना क्षेत्र के गांव मादलपुर में अनुसूचित जाति के सूरज का धर्मांतरण करने के मामले में पुलिस की जांच में आरोपी शौकीन के खाते में मात्र 200 रुपये मिले हैं। विदेशी फंडिंग की बात पुलिस की जांच में सामने नहीं आई है। यही नहीं पुलिस की जांच में पता चला है कि दंपति ने फेसबुक पर भी इस्लाम के प्रचार प्रसार के बारे में कुछ पोस्ट की हुई थी। हालांकि, पुलिस अभी दोनों के सोशल मीडिया एकाउंट की जांच में जुटी हुई है।
थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मादलपुर में अनुसूचित जाति के सूरज का धर्मांतरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कमरबतून और उसके पति शौकीन को गिरफ्तार किया था। दोनों का चालान कर दिया गया था। दोनों ने खुलासा किया था कि उन्होंने दिल्ली की जामा मस्जिद के पास मिले व्यक्ति के माध्यम से सूरज का धर्मांतरण कराया था। एसपी अभिषेक ने बताया कि दिल्ली के फरार आरोपी की तलाश में दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। बैंक खाते में सिर्फ 200 रुपये की राशि मिली है। विदेशी और इस्लामिक संगठनों से आरोपियों के संपर्क में रहने की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही विदेशी और इस्लामिक संगठनों से संबंध होने या नहीं होने की बात स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

आईबी और खुफिया विभाग भी जुटा रहा पूरा ब्योरा
धर्मांतरण प्रकरण सामने आने के बाद से आईबी और खुफिया विभाग भी अलर्ट है। धर्मांतरण से जुड़े गिरोह के दिल्ली में रहने वाले आरोपी और अन्य गतिविधियों की जानकारियां जुटाई जा रही है। अधिकारियों को भी इस मामले से जुड़े हर तथ्य की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली का रहने वाला आरोपी है मौलवी, कई अन्य का भी होना था धर्मांतरण
बघरा आश्रम के यशवीर महाराज का कहना है कि पुलिस ने धर्मांतरण करने वाले सूरज को ही इस मामले में वादी बनाया है, जो गलत है। वह कभी भी दबाव में आकर मामले को वापस ले सकता है। कहा कि दिल्ली में रहने वाला आरोपी मौलाना है। पकड़े गए दंपति पर रासुका लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि आरोपी शौकीन कई अन्य लोगों का भी धर्मांतरण करा चुका है, ऐसी जानकारी मिली है। शामली में भी दलित परिवारों का धर्मांतरण कराने की तैयारी थी मगर इससे पहले ही वह पकड़ा गया। यदि पुलिस ने आरोपियों पर रासुका नहीं लगाई तो हिंदू समाज को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें