फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेवानिवृत्त अध्यापक के खाते से उड़ाए 2.79 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अध्यापक के खाते से निकाले 2.79 लाख रुपये
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला काकानगर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक व उसके पुत्र के खाते से साइबर के शातिरों ने दो लाख 79 हजार 888 रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला काकानगर रघुवंशी चौक निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक संतलाल राम ने एसपी अभिषेक को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी शहर के एक चिकित्सक से जान पहचान है। सात दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने चिकित्सक की आवाज में बात करते हुए कहा कि उनका यह नया नंबर है। इसके बाद कॉलर ने कई बार बात की और सात दिसंबर से नौ दिसंबर के बीच उसके व उसके बेटे के बैंक खाते से दो लाख 79 हजार 888 हजार रुपये निकाल लिए। संतलाल राम ने बताया कि उसने इसकी सूचना शहर कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में सेवानिवृत्त अध्यापक की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचें
- फेक ऐप डाउनलोड न करें : आज कल बहुत सारे फेक ऐप बाजार में आ गए हैं। ऐसे में भी जिस भी ऐप पर आपको संदेह हो, उसे कभी भी डाउनलोड ना करें।
- फ्रॉड मेल से बचें : आपके मेल बॉक्स में बहुत मेल आते हैं. कई बार ऐसे मेल भी आते हैं, जिनमें लिखा होता है कि आपकी लॉटरी लगी है या आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया है, ऐसे में कोई भी संदिग्ध मेल को न खोलें।
- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूर रहें : सोशल मीडिया के जरिये भी साइबर क्राइम को अंजाम दिया जा रहा है। आपके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये कोई अनजान आपसे पहले दोस्ती करता है, फिर वह लालच देकर ठगी करने की कोशिश करता है।
- पासवर्ड बदलते रहें : अपने सोशल मीडिया अकाउंट या बैंक अकाउंट्स का पासवर्ड वक्त-वक्त पर बदलते रहें और पासवर्ड क्रिएट करते समय ध्यान रखें कि पासवर्ड स्ट्रॉग रखें। कई बार लोग याद रखने के चक्कर में सभी तरह के अकाउंट्स का एक ही पासवर्ड रखते हैं। लेकिन आपको इससे बचना चाहिए।
- फ्री वाईफाई, पब्लिक साइबर कैफे का इस्तेमाल न करें : कई बार लोग फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं, इससे बचना चाहिए। इस दौरान आपकी बैंकिंग डिटेल्स हैक होने की आशंका ज्यादा होती है। लोग साइबर कैफे में जाकर बैंकिंग का किसी भी तरह का काम ना करें। साइबर कैफे का इस्तेमाल किसी और काम के लिए भी करते हैं तो काम होने के बाद अपनी सारी हिस्ट्री डिलीट कर दें।
- फ्रॉड कॉल से बचें, ओटीपी शेयर न करें : लोन, क्रेडिट कार्ड और अन्य सर्विसेज को लेकर कई फ्रॉड कॉल आते रहते हैं। ऐसे कॉल रिसीव न करें, अगर आपने कॉल उठा भी लिया तो उनकी कोई भी बात न मानें।
- असुरिक्षत साइट ना खोलें : इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए कोई भी ऐसी वेबसाइट न खोलें, जो अनसिक्योर हो। ऐसी साइट्स खोलने पर आपकी गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है।
विज्ञापन

- फ्रॉड का शिकार होने पर क्या करें
अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो गए हैं तो तुरंत साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही जिस भी माध्यम से जैसे कार्ड या नेट बैंकिंग से फ्रॉड हुआ है। उसे ब्लॉक करा दें और बैंक में भी अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी दें। साइबर क्राइम सेल के लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं, अगर कोई आपको ब्लैकमेल कर रहा है तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें