- लेखा समिति ने जारी की संभावित सामग्री की स्थानीय दरें
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निकाय चुनाव के लिए लेखा टीम ने प्रत्याशियों के खर्च की संभावित दर तय कर दी हैं। एक समोसे की दर 15 रुपये निर्धारित की गई है। जबकि चाय की दर 10 रुपये तय की गई है। अन्य सामग्री के भी संभावित रेट तय किए गए हैं।
जिले में तीन नगर पालिका परिषद और 7 नगर पंचायत है। जिले में अध्यक्ष पद के लिए 10 और सभासद पद के लिए 273 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च की सीमा निश्चित कर दी गई है। जिसमें पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को नौ लाख रुपये तक खर्च करने की इजाजत दी गई है। सदस्य पद के लिए खर्च की सीमा ढाई लाख तय की गई है। पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी खर्च की मियाद ढाई लाख रखी गई है। पंचायत सदस्य की चुनाव खर्च सीमा 50 हजार रुपये रखी गई है। इस खर्च के दायरे में प्रत्याशियों को चुनाव लड़ना होगा। चुनाव के बाद प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्यौरा समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
खानपान की संभावित दर- (प्रति व्यक्ति)
चाय - 10 रुपये
समोसा - 15 रुपये
हल्का नाश्ता - 50 रुपये
जलपान - 20 रुपये
कोल्ड ड्रिंक/मठ्ठा - 30 रुपये
सोफ्ट ड्रिंक - 30 रुपये
भोजन पैकेट - 50 रुपये
नॉन वेज भोजन - 200 रुपये
स्पेशल होटल/ढाबे में भोजन - 250 रुपये
सामान्य होटल/ढाबे में भोजन - 150 रुपये
साउंड सिस्टम के किराये की दर (प्रतिदिन प्रति नग)-
कच्चा हैलीपैड - 50,000 रुपये
पक्का हैलीपैड - 2,00,000 रुपये
-
होटल के कमरों के किराये की दर (प्रतिदिन)-
एसी कमरा - 3500 रुपये
नॉन एसी कमरा - 1500 रुपये
फर्नीचर इत्यादि भाड़ा शुल्क प्रति नग
कुर्सी - 20 रुपये
सोफा - 300 रुपये
तख्त - 100 रुपये
दरी- 40 रुपये
कालीन - 150 रुपये
वाटर प्रूफ पंडाल प्रति वर्ग मीटर - 50 रुपये
गद्दे चादर सहित - 50 रुपये
मेज (मेजपोस सहित) - 75 रुपये
पंडाल का निर्माण 4-5 व्यक्तियों के लिए मानक आकार प्रतिदिन - 2000 रुपये
गेट का निर्माण प्रति गेट प्रतिदिन 8000 रुपये
तोरण का निर्माण शुल्क 6000 रुपये
चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियों का रेट (प्रतिदिन)-
ट्रक (भाड़ा चालक सहित) 7500 किग्रा भार तक - 1160 रुपये प्रतिदिन तथा ईंधन
ट्रक (भाड़ा चालक सहित) 7500 किग्रा से 12000 किग्रा भार तक - 1237 रुपये प्रतिदिन तथा ईंधन
ट्रक (भाड़ा चालक सहित) 1200 किग्रा भार तक - 16200 किग्रा भार तक- 1435 रुपये प्रतिदिन तथा ईंधन
ट्रक (भाड़ा चालक सहित) 16200 किग्रा भार से अधिक - 1579 रुपये प्रतिदिन तथा ईंधन
बस (भाड़ा चालक सहित) - 393 रुपये प्रतिदिन तथा ईंधन
सूमो/क्वालिस (भाड़ा चालक सहित) - 1565 रुपये तथा ईंधन
जीप (भाड़ा चालक सहित) - 1067 रुपये तथा ईंधन
कार (भाड़ा चालक सहित) पेट्रोल चालित 1200 सीसी तक - 925 रुपये तथा ईंधन
कार (भाड़ा चालक सहित) पेट्रोल चालित 1450 सीसी तक - 1067 रुपये तथा ईंधन
कार (भाड़ा चालक सहित) पेट्रोल चालित 1200 सीसी से अधिक - 1424 रुपये तथा ईंधन
कार (भाड़ा चालक सहित) पेट्रोल चालित 1450 सीसी से अधिक - 1565 रुपये तथा ईंधन
साइकिल रिक्शा (भाड़ा चालक सहित) - 400 रुपये
बैटरी रिक्शा (भाड़ा चालक सहित) - 700 रुपये
चालक का वेतन - 10,000 रुपये
गुलाब फूल माला एक मीटर - 70 रुपये
गेंदा फूल माला एक मीटर - 20 रुपये
मिश्रित फूल माला एक मीटर - 60 रुपये
चुनाव प्रचार सामग्री
कपड़े का बैनर - 35 रुपये
कपड़े का झंडा - 35 रुपये
प्लास्टिक का झंडा - 15 रुपये
हैंडबिल एक रंग का - 0.25 रुपये
पोस्टर प्रति हजार - 3500 रुपये
होर्डिंग प्रति फीट - 13.50 रुपये
कटआउट लकड़ी का - 20 रुपये
कटआउट कपड़े/प्लास्टिक का - 35 रुपये
वीडियो कैसेट प्रति सीडी- 25 रुपये
ऑडियो कैसेट प्रति सीडी - 35 रुपये
निकाय द्वारा होर्डिंग साइट का शुल्क - 500 रुपये