फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूपी पुलिस की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे

Tue, 08 Oct 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यूपी पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला आलदरम्यान निवासी मुकीम सैफी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मलकपुर निवासी एक युवक के साथ जान पहचान थी। युवक ने कहा कि वह उसके दोस्त की यूपी पुलिस में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसे 15 लाख रुपये देने होंगे। जिसके बाद उसने अपने खाते से साढे छह लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए और साढे तीन लाख रुपये नकद दिए। बताया गया है कि नौकरी ना लगवाने पर रुपये की एवज में एक प्लॉट देने का एग्रीमेंट भी किया गया था। दो दिन पूर्व जब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें