फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांवड़ यात्रा के तहत छह जुलाई से होगा भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत छह जुलाई को दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की सुविधा के लिए यातायात डायवर्ट रहेगा। छह जुलाई को दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। नौ जुलाई की रात 12 बजे से हल्के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यक वस्तु, व्यवसायिक वाहनों के लिए छह जुलाई को दोपहर 12 बजे से 16 जुलाई की रात 12 बजे तक डायवर्जन रहेगा। ये वाहन रात 11 बजे से तीन बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। पानीपत से केवल कांवड़ यात्री ही प्रवेश करेंगे। मेरठ-मुजफ्फरनगर की तरफ से गढ़ी सखावत से परासौली, भभीसा से कांधला आने वाले वाहनों को चौकी भभीसा से आगे 10 जुलाई से प्रतिबंधित किया जाएगा। डायवर्जन प्लान 16 जुलाई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें