फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जिले में रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों का कांवड़ मार्ग पर संचालन हुआ बंद

Tue, 23 Jul 2024 04:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार दोपहर से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार दोपहर से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। भारी वाहनों का जिले में कांवड़ मार्ग पर संचालन रोक दिया गया है। उधर, निजी यात्री बस और निगम की बसें पहले की तरह अपने- अपने अड्डे से चली। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर मंगलवार से बसों का संचालन शहर से बाहर अस्थायी अड्डे से शुरू होने की उम्मीद है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


सावन मास की कांवड़ यात्रा शुरू होते ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियाें का जिले से होकर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन ने शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सोमवार दोपहर से भारी वाहनों का जिले में कांवड़ मार्ग पर संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

भारी वाहनों को रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार ही दूसरे मार्गों से निकाला जा रहा है। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए जिले में चौक चौराहे और मार्गों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। भारी वाहनों को शहर के बाहर से ही परिवर्तित मार्ग से निकालना शुरू कर दिया है।

उधर, निजी बसें विजय चौक के निकट बस अड्डे से संचालित हुई जबकि निगम की बसें रोडवेज बस स्टैंड से चलती रही। प्रशासन ने कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर साईंधाम बाईपास के पास अस्थायी अड्डा बनाकर बसों का संचालन करने की तैयारी की है। यहां से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गंगोह आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन होगा।

रोडवेज स्टैंड के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया सोमवार को बसों का संचालन बस स्टैंड से ही किया गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व गंगोह जाने वाले बसों का संचालन साईंधाम निकट से होगा। मेरठ जाने व आने वाली बसों का संचालन बस स्टैंड से ही किया जाएगा। बसें शामली से कंकरखेड़ा तक ही चलाई जाएगी।

सोमवार दोपहर से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू हो गया है। भारी वाहनों का परिवर्तित मार्ग से संचालन कराया जा रहा है। 24 जुलाई की मध्यरात्रि से हल्के वाहनों को रूट डायवर्ट कर कांवड़ मार्ग पर संचालन बंद कर दिया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। -संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें