फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कंडेला में गोल चक्कर और टपराना में बनेगा क्रास जंक्शन

विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल को जोडने वाला कंडेला टपराना बाई पास की खाली कराई गई जमीन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कंडेला में गोल चक्कर और टपराना में बनेगा क्रॉस जंक्शन
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास में कंडेला के पास गोलचक्कर और टपराना के पास क्रॉस जंक्शन बनाया जाएगा।
शामली की रिंग रोड दिल्ली-शामली, सहारनपुुर हाईवे के बलवा गेट से शुरू होकर सिंभालका में मेेरठ-करनाल हाइवे से होता हुए शामली-भौराकंला, सिसौली मार्ग पर सेहटा, शामली तहसील से होकर सहारनपुर रोड पर मिलती है। सहारनपुर रोड पर अंबा विहार कालोनी से शामली-गोहरनी, मुंडेट कलां और बधेव गांव के पास से होते हुए गुर्जरपुर टपराना के पास से होता हुआ कंडेला में पानीपत-खटीमा हाईवे को क्रॉस करके बलवा में दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे में मिल रहा है। 25 किमी के लगभग शामली रिंग रोड में बलवा रेलवे लाइन, मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका, शामली-भौंराकलां-सिसौली मार्ग पर सेहटा में फ्लाईओवर है। मेेरठ करनाल हाईवे पर सिंभालका पर फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो चुका है। सेहटा में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है, जो इसी पूरा हो जाएगा। हालांकि दिल्ली- शामली, सहारनपुुर हाईवे का शामली बाईपास और पानीपत खटीमा का बलवा- कंडेला बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है।
मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास का निर्माण चल रहा है। दूसरी ओर कंडेला-टपराना बाईपास पर हिसार की कंपनी मिट्टी डालकर कार्य करा रही है। सहारनपुर रोड पर क्रॉस करने वाले शामली बाईपास का क्रॉसिंग है। दूसरी ओर शामली तहसील के सामने क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है। पानीपत-खटीमा हाईवे को कंडेला में क्रॉस करने वाले कंडेला-टपराना बाईपास का निर्माण करने वाली हिसार की निर्माण कंपनी कंडेला के चौराहे पर गोल चक्कर और टपराना में मेरठ-करनाल हाईवे को क्रॉस करने वाले तिराहे पर क्रॉस जंक्शन बनाएगी। कंडेला-टपराना बाईपास का निर्माण करने वाली हिसार की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि रिंग रोड को पानीपत-खटीमा हाईवे और कंडेला बाईपास को जोड़ने वाले स्थान पर गोल चक्कर का निर्माण कराया जाएगा। मेरठ- करनाल हाईवे एजेंसी के डिप्टी मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि टपराना के पास मेरठ करनाल रोड और बाईपास को जोड़ने वाले स्थान पर तिराहा होने के कारण फिलहाल क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है। अगर इस स्थान पर चौराहा बनता है, तो गोलचक्कर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
बलवा-शामली तहसील के फ्लाईओवर की नहीं हुई डीपीआर तैयार
शामली। बलवा हादसे के 15 दिन बीत जाने के बाद बागपत एनएचएआई के अफसरों ने शामली जिले के बलवा और शामली तहसील के पास फ्लाईओवर, गोलचक्कर की डीपीआर प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई है।
गत 20 नवंबर को बलवा में यूपी रोडवेज बस और पानीपत की ओर से आ रही कार की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई थी। बलवा हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक को शामली जिला मुख्यालय के चौराहों की कार्ययोजना के साथ 30 नवंबर को बुलाया था। डीएम जसजीत कौर की बैठक में एनएचएआई की ओर डीएम को चौराहों की कार्य योजना के साथ शीघ्र उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। 15 दिन बीत जाने के बाद बागपत एनएचएआई के अफसरों ने जिला प्रशासन और लखनऊ एनएचएआई के अफसरों को शामली के बलवा- शामली तहसील के चौराहो की कार्ययोजना उपलब्ध नहीं कराई है। लखनऊ एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि बलवा-शामली तहसील के फ्लाईओवर की लागत, इस्टीमेट भेजने के लिए बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय कुमार मिश्रा को निर्देश दिए हैं, अभी डीपीआर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद रहेंगे बागपत एनएचएआई के अफसर
शामली। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले बलवा- शामली तहसील समेत चार चौराहों को फलाईओवर, क्रॉस जंक्शन की कार्ययोजना के लिए बागपत एनएचएआई के अफसरों को शीघ्र जिला मुख्यालय बुलाकर बैठक के लिए तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें