फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेंगे कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक ग्राम पंचायत मेें बनेंगे कक्ष
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र बनाने के लिए पंचायत विभाग लखनऊ से 20 लाख रुपए आए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4 लाख के बजट में जन सेवा केंद्र के लिए जल्द ही कक्ष बनवाए जाएंगे। जहां से ग्रामीणों को जन सेवा केंद्र की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जन सेवा केंद्र के लिए विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का सर्वे किया। शनिवार को विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत मवी और झाड़खेड़ी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायत मवी, झाड़खेड़ी, बराला, सहपत और मुंडेट में पंचायत राज विभाग की ओर से जन सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4 लाख रुपये के बजट में 9 मीटर गुना 6 मीटर का एक कक्ष बनवाया जाएगा। इन कमरों में जन सेवा केंद्र के लिए सभी उपकरण उपलब्ध कराने के बाद ग्रामीणों को जन सेवा केंद्र की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। 6 दिन पहले पंचायत राज विभाग लखनऊ से 20 लाख रुपये का बजट आ गया है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें